नई दिल्ली, 18 नवम्बर। कमॅर्शियल माइनिंग के तहत 141 कोल ब्लॉक्स की नीलामी की छठे दौर की प्रक्रिया चल रही है। छत्तीसगढ़ की 28 खदानें नीलामी के लिए रखी गई हैं। इन खदानों 10 हजार 335.988 मिलियन टन कोयला भंडारित है।

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक नीलामी के छठे दौर में 133 कोयला खदानें नीलामी के लिए रखी हैं, जिनमें से 71 नई कोयला खदानें हैं और 62 कोयला खदानें वाणिज्यिक नीलामी के पहले चरणों से चल रही हैं। इसके अतिरिक्त, वाणिज्यिक नीलामी के पांचवें दौर के दूसरे प्रयास के तहत 8 कोयला खदानों को भी शामिल किया गया था, जिसके लिए पहले प्रयास में एकल बोलियां प्राप्त हुई थीं। 141 कोल ब्लॉक 11 राज्यों में स्थित है।

नीलामी के लिए बोलीदाताओं से 30 दिसम्बर तक बोली आमंत्रित की गई है। तकनीकी बोलियां 2 जनवरी, 2023 को खोली जाएंगी। तकनीकी बोलियों का परीक्षण 3 से 23 जनवरी तक होगा। ई नीलामी की प्रक्रिया 24 जनवरी से 06 फरवरी तक चलेगी।

141 में 28 खदानें छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। इन 28 खदानों में 10 हजार 335.988 मिलियन टन कोल रिजर्व है। 47.56 मिलियन टन सालाना की दर से कोयला उत्खनन किया जाना है। 30 दिसम्बर के बाद पता चल सकेगा की किस खदान के लिए किस कंपनी ने बोली जमा की है।

28 खदानों में मांड रायगढ़ कोलफील्ड एवं रायगढ़ जिले में स्थित बनई- भालूमुड़ा ब्लॉक में सर्वाधिक 1376.07 मिलियन टन कोयला भंडारित है। इसके बाद मांड रायगढ़ कोलफील्ड एवं कोरबा जिले में स्थित करतला ब्लॉक में 1050 मिलियन टन कोयले का भंडार है। माना जा रहा है कि इन दो कोल ब्लॉक पर जिंदल, वेदांता- बालको जैसी कंपनियों की नजर रहेगी। करतला ब्लॉक के दायरे में 40 फीसदी वन हैं।

देखें नीलामी के लिए सूचीबद्ध की गईं छत्तीसगढ़ की खदानें एवं कोल रिजर्व :

  1. & 2. Banai-Bhalumuda, 1376.07 MT
  2. Barapara, 20.76 MT
  3. Dolesara, 622.66 MT
  4. & 6. Gare Palma IV/2 & IV/3, 186.86 MT
  5. Gare-Palma, Sector-I (East), 965 MT
  6. Ghutra, 95 MT
  7. Gorhi MahaloiAmlidhonda, 619.95 MT
  8. Gorhi Mahaloi-Bijna, 180.93 MT
  9. Gorhi-Mahaloi-Devgaon, 197.82 MT
  10. Gorhi-Mahaloi-Kasdol, 230.92 MT
  11. Jarekela MMDR Explored, 610.66 MT
  12. Jharpalam Thangarghat, 788.37 MT
  13. Jobro East, 588.07 MT
  14. Jobro West, 246.31 MT
  15. Kartala, 1050.00 MT
  16. Meghuli, 340 MT
  17. Panchbahani, 11.003 MT
  18. Pipraul, 256.33 MT
  19. Purunga, 260 MT
  20. Ramnagar, 600 MT
  21. Reonti East, 232.47 MT
  22. Reonti West, 596.26 MT
  23. Sendur, 116.69 MT
  24. Shankarpur Bhatgaon II Extn., 80.64 MT
  25. Datima, 13.3 MT
  26. Sondhia, 50.178 MT

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing