Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़  : मड़वा विद्युत संयंत्र के प्रशासनिक भवन का प्रबंध निदेशक कटियार...

छत्तीसगढ़  : मड़वा विद्युत संयंत्र के प्रशासनिक भवन का प्रबंध निदेशक कटियार के हाथों हुआ लोकार्पण

श्री कटियार ने कहा कि नए प्रशासनिक भवन के शुरू होने से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुविधाजनक तरीके से कार्य को संचालित कर पाएंगे।

Advertisement

जांजगीर 04 जुलाई: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (CGSPGCL) के प्रबंध निदेशक (MD) एसके कटियार दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (ABVTPS) मड़वा पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा की अगुवाई में विद्युत संयंत्र का जायजा लेने के बाद अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विद्युत संयंत्र के परफार्मेंस पर संतोष जाहिर करते हुए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।

दूसरे दिन सोमवार को प्रबंध निदेशक के हाथों संयंत्र परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर श्री कटियार ने कहा कि नए प्रशासनिक भवन के शुरू होने से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुविधाजनक तरीके से कार्य को संचालित कर पाएंगे। साथ ही आमजनों की सुविधाओं के लिए कार्यपालक निदेशक मुख्यद्वार पर बने कार्यालय में ही उपलब्ध रहेंगे। प्रबंध निदेशक ने प्रशासनिक भवन के निर्माण पर विद्युत संयंत्र के पूरी टीम की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: देश के 33 विद्युत उत्पादन संयंत्रों के बीच चमका छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी का नाम

कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने कहा कि प्रशासनिक भवन विद्युत इकाई से करीब डेढ़ किमी. दूर बनाया गया है। यह भवन सुरक्षित स्थान पर बनाया गया है। इससे आगंतुकों को किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं रहेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यपालक निदेशक (सिविल परियोजना) एमआर बागड़े, मुख्य अभियंता (परियोजना) एचएन कोसरिया शामिल हुए। इस अवसर पर आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता बंजारा एवं विद्युत संयंत्र के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

नए प्रशासनिक भवन में यह हैं सुविधाएं

नया प्रशासनिक भवन ट्विन टॉवर जैसा है। यह 1067 वर्ग मीटर में बना है। इस भवन के तीन हिस्से संेट्रल, नार्थ एवं साउथ विंग आपस में जुड़े हुए हैं। 25 करोड़ की लागत से बना यह भवन पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड वातानुकूलित प्रणाली, इंटरनेट एवं अग्नि सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित है। सेंट्रल विंग में कार्यपालक निदेशक का कार्यालय संचालित होगा। इसी के साथ मुख्य सभाकक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं के कार्यालय जुड़े हुए हैं। नार्थ विंग एवं साउथ विंग में मानव संसाधन विभाग, वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय का संचालन होगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: