नई दिल्ली (IP News). राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चली लंबी बैठक के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदले जाने तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। यानी भूपेश बघेल पद पर बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि नेतृत्व परिवर्तन पर कोई बात नहीं हुई है। मंगलवार की बैठक के बाद श्री पुनिया ने यही बात कही थी।

इसे भी पढ़ें : LIVE UPDATE : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में सीएम बघेल मंत्री और विधायकों के साथ कर रहे बैठक, देखें वीडियो :

इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर बातचीत हुई है। राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया गया है और उन्होंने इसे स्वीकार किया है। संभवतः वे अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आएंगे और सबसे पहले बस्तर जाएंगे।

यहां बताना होगा कि आज सुबह से ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री पद के फॉर्मूले को लेकर घमासान मचा हुआ था। 50 से ज्यादा मंत्री, सांसद, विधायक भूपेष बघेल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : LIVE UPDATE : राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह कहा …

इधर, माना जा रहा है इस पूरे घटनाक्रम के बाद भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव में तनातनी और बढ़ेगी। श्री सिंहदेव ने कल दिल्ली में कहा था कि टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनना चाहता है। साथ में उन्होंने यह भी कहा था कि हाई कमांड ने ढाई- ढाई के मुख्यमंत्री की बात कभी नहीं कही है। बावजूद इस फॉर्मूले को लेकर सियासी गरमाहट रही। टीएस सिंहदेव कई दिनों से दिल्ली में ही डटे हुए हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी 18 अगस्त से दिल्ली में हैं।

2018 के चुनाव में जब कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल किया तब मुख्यमंत्री को लेकर चार प्रमुख दावेदार उभरकर सामने आए। इनमें भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, डा. चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू शामिल थे। हाईकमान ने राज्य की कमान भूपेश बघेल को सौंपी। इसी दौरान यह चर्चा थी कि ढाई- ढाई साल का फॉर्मूल तय किया गया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकारिक रूप से इस बात को कभी नहीं कहा गया। इसी साल जून में भूपेश बघेल के ढाई साल पूरे हो जाने के बाद मुख्यमंत्री बदलने की मांग सामने आने लगी। इसी बीच कुछ घटनाक्रम ऐसे भी हुए कि टीएस सिंहदेव अपनी ही सरकार से नारज हो गए और उन्होंने विधानसभा से वॉकआउट कर लिया था। अब श्री सिंहदेव के स्टैंड पर सभी की नजर होगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing