छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने फिर भरी दिल्ली के लिए उड़ान

बताया गया है कि श्री सिंहदेव तीन बजे करीब रायपुर हवाई अड्डा पहुंचे। शनिवार देर शाम को टीएस सिंहदेव दिल्ली से रायपुर लौटे थे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री पद के घमासान का केन्द्र रहे टीएस सिंहदेव ने फिर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी है।

बताया गया है कि श्री सिंहदेव तीन बजे करीब रायपुर हवाई अड्डा पहुंचे। शनिवार देर शाम को टीएस सिंहदेव दिल्ली से रायपुर लौटे थे। वापसी के बाद उन्होंने कहा कि हाईकमान को सबकुछ बता दिया है। अंतिम निर्णय उन्हें करना है।

इधर, श्री सिंहदेव के दिल्ली रवानगी से कांग्रेस की सियासत में फिर हलचल पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि हाईकमान से कॉल आने के बाद वे दिल्ली के लिए निकले हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री के करीबी लोगों ने स्पष्ट किया है कि वे पारिवारिक कार्य से दिल्ली जा रहे हैं और एक दिन बाद लौट आएंगे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing