छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट, जिसे प्रकृति ने बहुत ही ख़ूबसूरती से नवाज़ा है। हरे भरे मैदान खूबसूरत झरने और आश्चर्य से भर देने वाले प्राकृतिक स्थल। मैनपाट सरगुजा जिले में विंध्य पर्वतमाला पर है जिसकी समुद्रतल से ऊंचाई लगभग साढ़े तीन हजार फीट है। यहां कई सारे पर्यटन स्थल हैं, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां का तापमान कम रहता है और सर्दियों में तो बर्फ़ भी जमती है। इसी वजह से इसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है।

टाइगर पॉइंट मैनपाट के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, यहां बंदरों की उछल कूद और कल- कल करता झरने का मनमोहक दृश्य दिल को बेहद लुभाता है। बारिश के सीजन में यह दृश्य और भी मनोरम हो जाता है। स्थानीय लोगो के अनुसार कई साल पहले इस क्षेत्र में बाघ देखे जाते थे। इस वजह से इसका नाम टाइगर पॉइंट पड़ा। टाइगर पॉइंट पर महादेव मुदा नदी झरने का निर्माण करती है। यह झरना लगभग 60 मीटर की ऊंचाई से गिरता है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing