Tuesday, April 21, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ : कोरबा की महिला समूह बनाएंगी गोबर से पेंट

छत्तीसगढ़ : कोरबा की महिला समूह बनाएंगी गोबर से पेंट

प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण इकाई की उत्पादन क्षमता प्रति दिवस 500 लीटर की है। प्रथम दिन 100 लीटर गोबर पेंट का निर्माण किया गया है।

गोबर पेंट निर्माण इकाई
गोबर पेंट निर्माण इकाई
Advertisement

कोरबा, 31 जनवरी : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गौठानों में प्राकृतिक पेंट निर्माण स्थापना और इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने के मंशानुरूप कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम दमिया में प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से अब कोरबा की महिलाएं भी गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाएंगी। प्राकृतिक पेंट निर्माण से न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई से गांव की महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिलेगा।

दमिया के गौठान परिसर में पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौसेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा एवं कलेक्टर संजीव झा ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। अतिथियों ने गौठान में स्थापित इकाई की विभिन्न मशीनों और उपकरणों का अवलोकन किया। साथ ही पेंट निर्माण के विभिन्न चरणों की भी जानकारी ली।

500 लीटर प्रतिदिन पेंट होगा तैयार

दमिया में स्थापित प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण इकाई की उत्पादन क्षमता प्रति दिवस 500 लीटर तक की है। इकाई के द्वारा प्रथम दिन 100 लीटर गोबर पेंट का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को स्वसहायता समूह के सदस्यों ने गोबर पेंट भेंट किया। गाय के गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट एंटीबैक्टिरियल, एंटीफंगल, नॉनटॉक्सिक और पर्यावरण हितैशी होता है।

निर्माण में 70- 80 रुपए प्रति लीटर लागत

उल्लेखनीय है कि गोबर पेंट-डिस्टेंपर निर्माण में 70- 80 रूपए प्रति लीटर लागत आती है। समूह द्वारा गौठान में निर्मित प्राकृतिक पेंट को 150 रूपए प्रति लीटर की दर से विक्रय किया जाएगा। गोबर पेंट-इमर्शन निर्माण में 140-150 रूपए प्रति लीटर लागत आती है, जिसे समूह द्वारा 265 रूपए प्रति लीटर की दर से विक्रय किया जाएगा। पेंट निर्माण इकाई में स्थापित मशीनों को संचालित करने में 6-7 व्यक्तियों की आवश्यकता होती है। गोबर पेंट निर्माण में गोबर से बने 30 प्रतिशत सीएमसी का उपयोग होता है। शेष 70 प्रतिशत अन्य सामग्री 15-16 प्रकार की होती है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: