Friday, July 10, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के उद्योग व श्रम मंत्री ने कोरबा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से...

छत्तीसगढ़ के उद्योग व श्रम मंत्री ने कोरबा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से पूछा, कितने स्थानीय और कितने बाहरी लोगों को नौकरी पर रखा?

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों में नियोजित कई ठेका कंपनियों द्वारा स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है

Advertisement

कोरबा, 13 मई। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (Lakhan Lal Dewangan) ने कोरबा जिले के सभी सार्वजनिक उपक्रमों सहित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को पत्र लिखकर बाहरी और स्थानीय श्रमिकों की जानकारी 7 दिवस के भीतर तलब की है।

एसईसीएल के कोरबा, गेवरा, दीपका मुख्य महाप्रबंधक, बालको, एनटीपीसी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मंत्री श्री देवांगन ने पत्र लिखा है। मंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा है, स्थानीय बेरोजगारों के माध्यम से आए दिन शिकायतें आ रही हैं कि स्थानीय बेरोजगारों की बजाय बाहरी लोगों की भर्ती की जा रही है। जबकि 70 फीसदी स्थानीय और 30 फीसदी बाहरी लोगों की भर्ती करनी है।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों में नियोजित कई ठेका कंपनियों द्वारा स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है, जो की अनुचित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार की मंशा भी स्थानीय लोगो को काम पर रखने की है।

डाटा से स्थिति होगी स्पष्ट, बेरोजगारों को मिलेगा काम

Advertisement

पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक उपक्रमों में नियोजित निजी कम्पनियों में कितने श्रमिक काम कर रहे हैं, श्रमिक स्थानीय है या फिर बाहरी, इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की दिशा में ठोस पहल नहीं हो पाती थी। निजी ठेका कंपनियों द्वारा मनमानी की जाती थी, अब श्रमिकों की वास्तिवक जानकारी सामने आने के बाद बेहतर प्रयास संभव हो सकेगा, उद्योग मंत्री श्री देवांगन स्थानीय बेरोजगारों के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट