CIITIEA : राष्ट्रीय कार्यसमिति का हुआ चुनाव, अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद एवं बीके पटेल बने महामंत्री

कोल इंडिया आईटीआई एम्प्लाइज एसोसिएशन (CIITIEA) की राष्ट्रीय कार्यसमिति के चुनाव एवं पुनर्गठन के लिए वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित हुई।

सिंगरौली, 21 मार्च। कोल इंडिया आईटीआई एम्प्लाइज एसोसिएशन (CIITIEA) की राष्ट्रीय कार्यसमिति के चुनाव एवं पुनर्गठन के लिए वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित हुई। कोल इंडिया के सभी सात जोन से अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य बैठक से जुड़े।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने की। संरक्षक राजेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में में चुनाव संपन्न कराया गया। संचालन केंद्रीय संयुक्त महामंत्री राम प्रकाश ने किया।

राष्ट्रीय महामंत्री बीके पटेल ने एक वर्ष का प्रतिवेदन सभा के समक्ष रखा। कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा तीन संविधान संशोधन प्रस्ताव लाए गए, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

नई कार्यसमिति का चयन किया गया, जो इस प्रकार है :

संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद (BCCL), अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद (BCCL), कार्यकारी अध्यक्ष अजय शंकर (NCL), केंद्रीय महामंत्री बीके पटेल (NCL), संयुक्त महामंत्री राम प्रकाश (NCL), केंद्रीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह (NCL), मुख्य केंद्रीय संगठन मंत्री समीर सिंह (SECL), संगठन मंत्री एएन गिरी (MCL), केंद्रीय मीडिया प्रभारी प्रकाश पटेल (NCL)

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing