Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) द्वारा दामोदर घाटी निगम (DVC) के साथ 50ः50 की साझेदारी में झारखंड के चंद्रपुरा में एक ब्राउनफील्ड ताप विद्युत परियोजना विकसित की जाएगी।

शुक्रवार, 7 नवम्बर को संयुक्त उद्यम के लिए कोल इंडिया एवं दामोदर घाटी निगम प्रबंधन ने हस्ताक्षर किए। चंद्रपुरा ताप विद्युत परियोजना 1,600 मेगावाट (MW) क्षमता वाली होगी। 800 मेगावाट की दो इकाई स्थापित की जाएगी। यह परियोजना सुपरक्रिटिकल आधारित होगी।

सीआईएल प्रबंधन ने कहा कि इस परियोजना से भारत के बेसलोड उत्पादन को मजबूती मिलेगी और राष्ट्र के ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों को समर्थन मिलेगा।

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर सीआईएल के कार्यकारी निदेशक (नवीकरणीय) तुषार कुमार और डीवीसी के कार्यकारी निदेशक (वितरण) राजेश कुमार ने हस्ताक्षर किए।

Advertisement

इस दौरान सीआईएल चेयरमैन सनोज कुमार झा, सीएमडी, डीवीसी आशिम कुमार मोदी, सीआईएल के निदेशक (व्यवसाय विकास) आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement