Thursday, August 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL : कोल डिस्पैच में आई गिरावट, पॉवर सेक्टर को 5.67 फीसदी...

CIL : कोल डिस्पैच में आई गिरावट, पॉवर सेक्टर को 5.67 फीसदी कम कोयला भेजा

सीआईएल द्वारा जून में 48.80 मिलियन टन डिस्पैच किया गया, जबकि बीते साल जून में यह आंकड़ा 52.72 मिलियन टन था।

Advertisement

कोरबा, 12 जुलाई। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कोयला प्रेषण (Coal Dispatch) में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई है। पॉवर सेक्टर (Power Sector) को 5.67 प्रतिशत कम कोयला भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : कोल अफसरों को स्मार्टफोन खरीदने 60 हजार तक मिलेंगे, जारी हुआ आदेश

अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा पहली तिमाही में (अप्रेल- जून) 191.04 मिलियन टन (MT) कोयला डिस्पैच किया गया। जबकि बीते साल समान अवधि में 198.92 मिलियन टन कोल डिस्पैच हुआ था। जून में कोल डिस्पैच में कहीं अधिक गिरावट आई है।

इसे भी पढ़ें : श्रेय लेने की होड़ : ABKMS के आशीष मूर्ति ने CMPFO की रूटीन बैठक को बताया खुद की पहल

Advertisement

सीआईएल द्वारा जून में 48.80 मिलियन टन डिस्पैच किया गया, जबकि बीते साल जून में यह आंकड़ा 52.72 मिलियन टन था। यानी जून में कोल डिस्पैच में 7.43 प्रतिशत की गिरावट आई।

देखें सेक्टरवार कोल डिस्पैच के आंकड़े (मिलियन टन में) :

पॉवर

2025- 26 (अप्रेल- जून) : 152.38
2024- 25 (अप्रेल- जून) : 161.54

कैप्टिव पॉवर प्लांट

2025- 26 (अप्रेल- जून) : 14.42
2024- 25 (अप्रेल- जून) : 13.12

स्टील

2025- 26 (अप्रेल- जून) : 0.88
2024- 25 (अप्रेल- जून) : 0.94

सीमेंट

2025- 26 (अप्रेल- जून) : 2.09
2024- 25 (अप्रेल- जून) : 1.01

स्पंज आयरन

2025- 26 (अप्रेल- जून) : 0.29
2024- 25 (अप्रेल- जून) : 1.93

अन्य

2025- 26 (अप्रेल- जून) : 20.99
2024- 25 (अप्रेल- जून) : 20.38

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट