Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल अफसरों को स्मार्टफोन खरीदने 60 हजार तक मिलेंगे, जारी हुआ आदेश

कोल अफसरों को स्मार्टफोन खरीदने 60 हजार तक मिलेंगे, जारी हुआ आदेश

स्मार्टफोन की सौगात स्थापना दिवस यानी एक नवम्बर, 2024 को मिलनी थी, लेकिन यूनियन के विरोध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

कोलकाता, 11 जुलाई। अंततः कोल अफसरों को स्मार्टफोन (Smartphone) की खरीदी के लिए भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया। अधिकारियों को स्मार्टफोन के लिए 30 से 60 हजार रुपए तक का भुगतान होगा।

11 जुलाई, 2025 को जारी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कार्यालय ज्ञापन में बताया गया है कि 30 अकटूबर, 2024 को बोर्ड की 472वीं बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में अधिकारियों को स्मार्टफोन की खरीदी के लिए भुगतान किए जाने की स्वीकृति मिली थी।

इसे भी पढ़ें : CIL : हड़ताल दिवस पर उत्पादन 22 फीसदी गिरा, देखें 8 एवं 9 जुलाई के तुलनात्मक आंकड़े :

स्मार्टफोन की सौगात स्थापना दिवस यानी एक नवम्बर, 2024 को मिलनी थी, लेकिन यूनियन के विरोध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब 8 माह बाद इस आशय का आदेश जारी किया गया है। इसका लाभ कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कंपनियों में नियोजित 15 हजार से अधिक अधिकारियों को मिलेगा।

Advertisement

बताया गया है कि अन्य महारत्न पीएसयू में अधिकारियों को स्मार्टफोन योजना का लाभ मिल रहा है। कोल इंडिया में भी इस योजना का लाभ देने लंबे समय से मांग की जा रही थी।

स्मार्टफोन के लिए ग्रेडवार भुगतान :

  • E- 9 : 60,000 रुपए
  • E-7, E- 8 : 50,000 रुपए
  • E- 4 से E- 6 : 40,000 रुपए
  • E- 3 तक : 30,000 रुपए
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: