Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने कोल अफसरों के लिए आईडीए की संशोधित 51.8 प्रतिशत दर से भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। संशोधित आईडीए दर एक अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगी।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी …

यहां बताना होगा कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (CPSEs) में काम करने वाले अधिकारियों और गैर-संघीकृत पर्यवेक्षकों के लिए औद्योगिक महंगाई भत्ते (Industrial Dearness Allowance – IDA) की नई दरें जारी की थीं।

ये संशोधित दरें 01 अक्टूबर, 2025 से लागू होंगी। आदेश के अनुसार, यह बदलाव उन पर लागू होगा जो 1987, 1992, 1997, 2007 और 2017 के वेतनमान पर काम कर रहे हैं। कोल इंडिया में अधिकारी 2017 के वेतनमान पर कार्यरत हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल कोल माइनिंग, 14वें दौर का शुभारंभ, 7 राज्यों की 41 खदानों की होगी नीलामी

वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises) द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, नई दरें बढ़े हुए AICPI (All India Consumer Price Index) के आधार पर तय की गई हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement