Advertisement
कोलकाता। सीआईएल मुख्यालय में अनुकंपा नियोजन के एसओपी समीक्षा सब कमेटी की द्वितीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के निदेशक एचआर विरंची दास ने की।
बैठक ईसीएल के निदेशक एचआर जीके सिन्हा, सीआईएल के मैनेजर एचआर रितिका श्रीवास्तव सहित यूनियन प्रतिनिधि के तौर पर एचएमएस से शिवकुमार यादाव, बीएमएस से संजय चौधरी, एटक से लखनलाल महतो एवं सीटू से आरपी सिंह सम्मिलित हुए।
इन मुद्दों पर सहमति बनी
- लाइव रोस्टर में आश्रित महिला (बेटियों) को एक जुलाई , 2021 से सम्मिलित किया जाना। करने पर सहमति बनी। 11 जून 2024 को जारी आईआई- 16 को प्रबंधन 11 जून, 2024 से ही लागू करना चाह रहा था।
- अटेस्टेशन तथा रिलेशनशिप सर्टिफिकेट कार्यकारी मजिस्ट्रेट की जगह नोटरी पब्लिक द्वारा जारी स्वीकार होगा।
- डेथ केस में आवेदन करने की सीमा 3 वर्ष होगी।
- मॉनेटरी अनुग्रह राशि डेथ की तारीख से भुगतान पर सहमति बनी।
- मृतक कर्मचारी के आश्रित यदि अन्य शहरों में या विदेशों में हैं, तो उनका छव्ब् ऑनलाइन तथा वीडियो कॉल के द्वारा सहमति लेने पर सहमति बनी।
- सब कमेटी की अनुशंसाओं को मानकीकरण समिति में प्रस्तुत किया जाएगा। जहां इन पर अंतिम मुहर लगेगी।
Source : Coal News Network
Advertisement
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement









