Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला आयात फरवरी में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.16 करोड़ टन हुआ

कोयला आयात फरवरी में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.16 करोड़ टन हुआ

फरवरी में कुल आयात में गैर-कोकिंग कोयला का आयात बढ़कर 1.37 करोड़ टन हो गया, जो फरवरी, 2023 में 1.16 करोड़ टन था।

Advertisement

भारत का कोयला आयात (Coal imports) फरवरी 2024 में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.16 करोड़ टन हो गया। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘एमजंक्शन’ के अनुसार कुछ खरीदारों ने गर्मियों से पहले स्टॉक करने के लिए नए सौदे किए, जिससे निर्यात बढ़ा।

इससे पहले 2023 के समान महीने में कोयला आयात 1.91 करोड़ टन था। एमजंक्शन के आंकड़ों के अनुसार, “फरवरी 2024 में कोयला आयात, फरवरी 2023 के 1.91 करोड़ टन के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है।”

फरवरी में कुल आयात में गैर-कोकिंग कोयला का आयात बढ़कर 1.37 करोड़ टन हो गया, जो फरवरी, 2023 में 1.16 करोड़ टन था। एमजंक्शन ने कहा, “कोकिंग कोयले का आयात फरवरी में बढ़कर 45.6 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल फरवरी में यह 44 लाख टन था।”

ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने कहा कि देश का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष की अप्रैल से फरवरी तक की अवधि में बढ़कर 24.42 करोड़ टन रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 22.79 करोड़ टन था। बीते वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी तक गैर-कोकिंग कोयला का आयात 16.06 करोड़ टन रहा था, जबकि 2022-23 में यह 14.85 करोड़ टन था।

Advertisement

बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान कोकिंग कोयले का आयात 5.18 करोड़ टन था, जबकि 2022-23 की इसी अवधि में यह 5.05 करोड़ टन था।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट