Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल नागपुर : कोल इंडिया लिमिटेड के रिटायर्ड अधिकारियों ने कैंसर हॉस्पिटल को...

नागपुर : कोल इंडिया लिमिटेड के रिटायर्ड अधिकारियों ने कैंसर हॉस्पिटल को चार बड़े कूलर प्रदान किये

(सीआईएल) के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज कैंसर हॉस्पिटल, नागपुर के मरीज़ों की सुविधा के लिए चार बड़े कूलर प्रदान किये

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज कैंसर हॉस्पिटल, नागपुर के मरीज़ों की सुविधा के लिए चार बड़े कूलर प्रदान किये.

कोल इंडिया रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (CIROWA) के अध्यक्ष अरविंद कोमावार, महासचिव  एम एल भसीन और वरिष्ठ सदस्य  के के शरण, अरुण कुमार हजारे, सी के वी एन राव, देव शर्मा, जे एस सायरे, एस के पुरी, डी सी गुप्ता और वी एस कुलकर्णी ने कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ करतार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों को चार बड़े कूलर प्रदान किये, जिससे वहां के मरीजों और उनके परिवार जन को नागपुर की भीषण गर्मी में थोड़ी राहत मिल सके.कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ करतार सिंह, डॉ बी के शर्मा ने इस सहयोग के लिए सिरोवा के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया.

सर्वश्री राव,कोमावार और भसीन ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये. लंबे समय तक अस्पताल के मरीजों की सेवा के लिए श्रीमती मंजरी जोशी का सत्कार भी किया गया.

कूलर खरीदने के लिए सर्वश्री ए के कोमावार, के के शरण और एस के जगनानिया प्रत्येक ने 10- 10 हज़ार रूपये और सर्वश्री डी एम गोखले, वी के दत्ता, प्रशांत पुराणिक, जयंत मेहता, अशोक गुप्ता, सी के वी एन राव और एम एल भसीन ने पांच – पांच हज़ार रूपये का आर्थिक योगदान कर इसे मूर्त रूप दिया.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि कूलर निर्माता राम कूलर्स ने भी इस नेक काम में अपना योगदान करते हुए  16,800 रूपये कीमत वाले प्रति कूलर को 14,000 रूपये में उपलब्ध करवाया.

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट