कोरबा, 01 जनवरी। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने चालू वित्तीय वर्ष के पहले नौ माह (अप्रेल- दिसम्बर) में 529.17 मिलियिन टन (MT) उत्पादन दर्ज किया है। जबकि इस अवधि का लक्ष्य 605.2 मिलियन टन निर्धारित था।
इसे भी पढ़ें : साक्षात्कार : SECL सीएमडी ने बताई रणनीतिक प्राथमिकताएं, कंपनी ने चुनौतियों के बीच हासिल की उपलब्धियां
चालू वित्तीय वर्ष 2025- 26 खत्म होने में तीन माह शेष रह गए हैं। कोल इंडिया के समक्ष 875 मिलियन टन का टारगेट है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले नौ माह में 653.36 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले सीआईएल का डिस्पैच 540.85 मिलियन टन रहा।
देखें अप्रेल- दिसम्बर तक की अवधि का कंपनीवार लक्ष्य और उत्पादन (आंकड़े MT में) :
- बीसीसीएल (33.15) : 24.64
- सीसीएल (74.25) : 50.94
- ईसीएल (38.75) : 33.48
- एमसीएल (167.84) : 155.59
- एनसीएल (105.65) : 105.3
- एसईसीएल (140.46) : 118.98
- डब्ल्यूसीएल (45.1) : 40.07
- सीआईएल (605.2) : 529.17
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









