कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में कर्मचारियों के वर्ष 2026 के बोनस/प्रॉफिट लिंक्ड रिवार्ड (PLR) को लेकर एपेक्स जेसीसी की बैठक में चर्चा जारी है। बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों की मांग और प्रबंधन के प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: CMPFO निवेश मामला गरमाया, ₹727.67 करोड़ के नुकसान की जांच करेगी CBI
सूत्रों के मुताबिक, यूनियन प्रतिनिधियों की ओर से ₹1.20 लाख PLR की मांग रखी गई है। वहीं, कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से ₹1.08 लाख का प्रस्ताव दिए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अब दोनों पक्षों के बीच राशि को लेकर बातचीत जारी है।
2025 में मिला था ₹1.03 लाख बोनस
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में कोयला कामगारों को ₹1.03 लाख PLR का भुगतान किया गया था। इस बार यूनियन की मांग पिछले वर्ष की राशि से काफी अधिक है। सूत्रों के अनुसार, चर्चा के बाद 2026 का PLR करीब ₹1.10 लाख से ₹1.12 लाख के बीच तय होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम राशि पर बैठक में सहमति बनने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
बैठक में चार प्रमुख यूनियनों के प्रतिनिधि
एपेक्स जेसीसी की बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों के रूप में BMS से के. लक्ष्मा रेड्डी, HMS से हरभजन सिंह सिद्धू, CITU से डीडी रामानंदन और AITUC से लखनलाल महतो शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया : धारा 14 से छूट मिलने पर JBCCI- XII का रास्ता कैसे होगा साफ?, जानें …
कोयला कर्मचारियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि प्रबंधन और यूनियनों के बीच PLR की अंतिम राशि पर किस आंकड़े पर सहमति बनती है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to









