Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन बी. साईंराम अपने 3 दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे। दौरे के प्रथम चरण में वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे गेवरा हाउस पहुंचे, जहां से उन्होंने कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन उनके साथ उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान चेयरमैन ने नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन करते हुए माइन प्लान, चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य, मूल्यांकन रणनीति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

इसे भी पढ़ें : चेयरमैन साईंराम ने कहा- वेस्ट एशिया क्राइसिस का CIL पर भी प्रभाव, लेकिन शुभ संकेत भी, देखें वीडियो :

इसके उपरांत उन्होंने NIML पैच का दौरा कर खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। साथ ही FMC सिस्टम, साइलो उपयोग, डिस्पैच प्रक्रिया एवं भविष्य की एवाक्युएशन योजनाओं की समीक्षा की। कुसमुंडा व्यू पॉइंट पर भी जाकर उन्होंने समग्र ऑपरेशनल परिदृश्य का आकलन किया।

Advertisement

दौरे के दौरान एसईसीएल (SECL) के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र एवं क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement