Tuesday, October 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोल इंडिया: ठेका श्रमिकों के बोनस पर बड़ा फैसला, दिवाली से पहले...

कोल इंडिया: ठेका श्रमिकों के बोनस पर बड़ा फैसला, दिवाली से पहले होगा भुगतान

कोल इंडिया की एपेक्स जेसीसी बैठक में ठेका श्रमिकों के बोनस और PLI भुगतान पर सहमति बनी। दिवाली 2026 से पहले भुगतान का प्रावधान किया गया।

Advertisement

कोलकाता। IndustrialPunch: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की एपेक्स जेसीसी बैठक में ठेका श्रमिकों के बोनस/परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी है। 3 अक्टूबर 2026 को सीआईएल मुख्यालय, कोलकाता में हुई द्विपक्षीय बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने ठेका श्रमिकों के भुगतान का मुद्दा उठाया। लंबी चर्चा के बाद इसके लिए प्रावधान तय किए गए।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया : बोनस पर लगी मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹1,10,250

ठेका श्रमिकों को मिलेगा बोनस, खनन श्रमिकों के लिए PLI का प्रावधान

बैठक में तय किया गया कि ठेका श्रमिकों को Code on Wages, 2019 के बोनस संबंधी प्रावधानों (8.33%) के अनुसार बोनस का भुगतान किया जाएगा। वहीं, खनन गतिविधियों में लगे ऐसे ठेका श्रमिक, जिनका वेतन बोनस भुगतान के लिए निर्धारित वैधानिक सीमा से अधिक है, उन्हें पूर्व में जारी प्रावधानों एवं 29 मई 2025 की स्पष्टता के अनुसार Performance Linked Incentive (PLI) का भुगतान किया जाएगा।

Advertisement

दिवाली से पहले भुगतान की तैयारी

समझौते में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ठेकेदारों द्वारा उनके अधीन कार्यरत ठेका श्रमिकों को बोनस/PLI का भुगतान दिवाली 2026 से पहले किया जाना है। इससे कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों को समय पर भुगतान मिलने की उम्मीद है।

SCCL के ठेका श्रमिकों के लिए भी समान पहल

बैठक में सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) को भी ठेका श्रमिकों के बोनस भुगतान के लिए इसी तरह की व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई है। SCCL अपने स्तर पर भुगतान की तारीख तय करेगा।

इसे भी पढ़ें: CMPFO निवेश मामला गरमाया, ₹727.67 करोड़ के नुकसान की जांच करेगी CBI

यूनियन प्रतिनिधियों ने उठाया मुद्दा

ठेका श्रमिकों के बोनस/PLI का मुद्दा सीआईएल एपेक्स जेसीसी में शामिल केंद्रीय ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने उठाया। बैठक में सीआईएल चेयरमैन बी. साईराम, निदेशक मार्केटिंग/एचआर अतिरिक्त प्रभार मुकेश चौधरी, निदेशक वित्त मुकेश अग्रवाल सहित प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे। यूनियन की ओर से BMS के के. लक्ष्मा रेड्डी, HMS के हरभजन सिंह सिद्धू, AITUC के लखन लाल महतो और CITU के डी.डी. रामानंदन शामिल थे।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान