Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया ड्रेस कोड, 12500 रुपए पर लगी मुहर

कोल इंडिया ड्रेस कोड, 12500 रुपए पर लगी मुहर

एपेक्स जेसीसी की बैठक की अध्यक्षता सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद ने की। इस दौरान उत्पादन और उत्पादकता को लेकर चर्चा की गई।

Advertisement

नई दिल्ली, 06 मई। मंगलवार को नई दिल्ली में कोल इंडिया (CIL) की एपेक्स जेसीसी (Apex JCC) की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कर्मचारियों के ड्रेस कोड (Dress Code) के लिए 12 हजार 500 रुपए पर मुहर लगाई गई है।

एपेक्स जेसीसी की बैठक की अध्यक्षता सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद ने की। इस दौरान उत्पादन और उत्पादकता को लेकर चर्चा की गई। सीआईएल प्रबंधन द्वारा कोल इंडिया तथा अनुषांगिक कंपनियों के 2025- 26 के लिए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य के आंकड़े प्रस्तुत किए गए एवं इस लक्ष्य तक पहुंचने जोर लगाने कहा गया। अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सीआईएल के निदेशक (मानव संसाधन) विनय रंजन सहित यूनियन प्रतिनिधि के तौर पर एचएमएस से नाथूलाल पाण्डेय, एटक से रमेन्द्र कुमार, सीटू से रामनंदन तथा बीएमएस से के. लक्ष्मा रेड्डी की उपस्थित रही।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट