Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया ने BHEL के साथ मिलकर नई अनुषंगी इकाई का गठन...

कोल इंडिया ने BHEL के साथ मिलकर नई अनुषंगी इकाई का गठन किया

दोनों कंपनियों के इस संयुक्त उद्यम के गठन के लिए नीति आयोग और निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) की मंजूरी मिल गई है।

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने कोयला से रसायन कारोबार चलाने के लिए एक अनुषंगी इकाई भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) के गठन की घोषणा की है। सीआईएल ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि नई इकाई में उसकी बहुलांश 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बीएचईएल के पास है।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल महिला कर्मी ने बढ़ाया मान, इति मिश्रा को IIM इंदौर में मिला प्रवेश

कोल इंडिया ने कोयला-से-रसायन व्यवसाय शुरू करने के लिए फरवरी में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

दोनों कंपनियों के इस संयुक्त उद्यम के गठन के लिए नीति आयोग और निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) की मंजूरी मिल गई है।

Advertisement

इसमें कहा गया है, “भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड का गठन कोयला-से-रसायन कारोबार के लिए मध्यवर्ती उत्पादों के रूप में अमोनिया एवं नाइट्रिक एसिड और अंतिम उत्पाद के रूप में अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन करने के लिए किया गया है।“

इसे भी पढ़ें : विजलेंस टीम ने SECL गेवरा, कुसमुंडा, कोरबा एवं चिरमिरी क्षेत्र में दी दस्तक

इस बीच, कोल इंडिया लिमिटेड ने बर्दवान जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के सोनपुर बाजारी क्षेत्र में 13,052 करोड़ रुपये की कोयला-से-सिंथेटिक प्राकृतिक गैस परियोजना लगाने के लिए गेल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: