Advertisement

कोरबा, 05 जनवरी। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने ग्रेच्युटी (Gratuity) की सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने का आदेश जारी किया है। बढ़ी ग्रेच्युटी का लाभ अधिकारी वर्ग को मिलेगा।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की गई है। कार्यालय आदेश में उल्लेखित किया गया है कि डीपीई (DPE) वेतन पुनरीक्षण दिशानिर्देश, 2017 के क्रियान्वयन में निर्गत कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यालय ज्ञापन संख्या CIL/C5A (PC)/Pay Revision 2017/2972 दिनांक 08.08.2018 की धारा xi (ii) में निहित प्रावधानों के अनुसरण में तथा औद्योगिक महंगाई भत्ता दिनांक 01.10.2025 को 50 प्रतिशत से अधिक (51.8 प्रतिशत) हो जाने के फलस्वरूप, कोल इंडिया लिमिटेड एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों एवं गैर-संघीकृत पर्यवेक्षकों को देय ग्रेच्युटी की विद्यमान अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को दिनांक 01.10.2025 से संशोधित किया जाता है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement

 

 

 

Advertisement