कोल इंडिया (CIL) द्वारा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में बाकी बची 15 फीसदी हिस्सेदारी भी बेचने की तैयारी में है। इस आशय की खबर मनीकंट्रोल ने प्रकाशित की है।
जानकारी के मुताबिक बीसीसीएल में कोल इंडिया की कुल 25 फीसदी हिस्सेदारी थी। कंपनी ने पहले 10 फीसदी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेची थी। अगले 6 महीने में कोल इंडिया बाकी बची 15 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेच देगी।
सेंटर माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट का आएगा IPO
कोल इंडिया अपनी एक और सब्सिडियरी सेंटर माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट का आईपीओ लाने के लिए फरवरी में रोड शो करने वाली है। इसका आईपीओ मार्च में आ सकता है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी के मुताबिक, 2022 में ही बोर्ड ने सैद्धांतिक तौर पर विनिवेश या हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी थी।
MCL और SECL का आईपीओ लाने की तैयारी
कोल इंडिया अपनी दो और सब्सिडियरी कंपनियों को लिस्ट कराने की तैयारी में है। इनमें महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) और साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) है। 2030 तक इन दोनों कंपनियों को लिस्ट करा लिया जाएगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









