Tuesday, October 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया अधिकारियों के खाते में आएगा पे-स्केल एरियर, भुगतान की डेडलाइन...

कोल इंडिया अधिकारियों के खाते में आएगा पे-स्केल एरियर, भुगतान की डेडलाइन तय

CIL ने अपने ऑन-रोल Executive Cadre कर्मचारियों के लिए पहली किस्त 10 अक्टूबर 2026 तक जारी करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और उसकी अनुषंगी कंपनियों के Executive Cadre कर्मचारियों के लिए पे-स्केल अपग्रेडेशन एरियर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कोल इंडिया के पॉलिसी सेल ने 4 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में एरियर की पहली किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। इसके तहत एरियर का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया का ₹2,600 करोड़ बोनस बूस्टर : बाजार में आएगा बूम, त्योहारी खरीदारी को बूस्ट

कोल इंडिया के आदेश के मुताबिक पे-स्केल अपग्रेडेशन से बनने वाले एरियर का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा। पहली किस्त में 40 प्रतिशत, दूसरी किस्त में 40 प्रतिशत और तीसरी किस्त में शेष 20 प्रतिशत राशि जारी की जाएगी। यह वित्तीय लाभ 23 अगस्त 2023 से प्रभावी पे-स्केल अपग्रेडेशन के आधार पर देय एरियर से संबंधित है।

पहली किस्त 10 अक्टूबर तक जारी करने का निर्देश

Advertisement

CIL ने अपने ऑन-रोल Executive Cadre कर्मचारियों के लिए पहली किस्त 10 अक्टूबर 2026 तक जारी करने का निर्देश दिया है। हालांकि, यह भुगतान संबंधित अनुषंगी कंपनी में उपलब्ध फंड पर निर्भर रहेगा।
यदि किसी अनुषंगी कंपनी में फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण 10 अक्टूबर तक पहली किस्त जारी नहीं हो पाती है, तो आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भुगतान हर स्थिति में 31 अक्टूबर 2026 से पहले कर दिया जाए।

CIL की अनुषंगी कंपनियों पर भी लागू

यह आदेश कोल इंडिया मुख्यालय के साथ उसकी प्रमुख अनुषंगी कंपनियों—ECL, BCCL, SECL, CCL, NCL, WCL, MCL तथा CMPDIL—के Executive Establishment से संबंधित अधिकारियों के लिए जारी किया गया है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एरियर ऑडिट के बाद

आदेश में अलग हो चुके यानी Separated Employees के पे-स्केल अपग्रेडेशन से संबंधित एरियर के भुगतान के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट की गई है। ऐसे कर्मचारियों को एरियर का भुगतान ऑडिट पूरा होने के बाद किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया : बोनस पर लगी मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹1,10,250

23 अगस्त 2023 से मिलेगा वित्तीय लाभ

पे-स्केल अपग्रेडेशन से संबंधित वित्तीय लाभ 23 अगस्त 2023 से स्वीकार्य है। कोल इंडिया बोर्ड की 23 अगस्त 2023 को हुई 457वीं बैठक में पे-स्केल अपग्रेडेशन से संबंधित निर्णय का उल्लेख करते हुए अब एरियर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान