कोल इंडिया Q4 Results : मुनाफे में 46 फीसदी का उछाल, रेवेन्यू में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कोल इंडिया की आमदनी मार्च तिमाही में 22.5 फिसदी बढ़कर 32,707 करोड़ रुपए रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 26,700 करोड़ रुपए थी।

कोलकाता, 25 मई। बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने जानकारी दी कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 46.3 फीसदी बढ़कर 6,715 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 4,589 करोड़ रुपए था। वहीं तिमाही के आधार पर कंपनी का मुनाफा 47.4 प्रतिशत बढ़ा है क्योंकि दिसंबर तिमाही में मुनाफा 4,557 करोड़ रुपए था।

कोल इंडिया की आमदनी मार्च तिमाही में 22.5 फिसदी बढ़कर 32,707 करोड़ रुपए रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 26,700 करोड़ रुपए थी। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 28,433 करोड़ रुपए रही। तिमाही आधार पर आमदनी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वित्तीय वर्ष 2022 में कोल इंडिया का शुद्ध मुनाफा 36.8 प्रतिशत बढ़कर 17,378 करोड़ रुपए रहा जबकि वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का मुनाफा 12,700 करोड़ रुपए था। इस तरह पूरे वित्त वर्ष 2022 के दौरान कोल इंडिया का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 22 फीसदी बढ़कर 1,09,714 करोड़ रुपए कर रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 90,026 करोड़ रुपए था।

डिविडेंड देने का ऐलान

कोल इंडिया ने 10 रुपए के फेसवैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर वित्त वर्ष 2022 के लिए प्रति शेयर 3 रुपए डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing