Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India की ई-नीलामी में जबरदस्त मांग! जुलाई में कोयला 41% प्रीमियम...

Coal India की ई-नीलामी में जबरदस्त मांग! जुलाई में कोयला 41% प्रीमियम पर बिका

SWMA ई-ऑक्शन में 33% आवंटन, कई सहायक कंपनियों को नोटिफाइड कीमत से कहीं अधिक मूल्य मिला

Advertisement

कोलकाता | IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की जुलाई 2026 की Single Window Mode Agnostic (SWMA) ई-नीलामी में कोयले की मजबूत मांग देखने को मिली। कंपनी द्वारा जारी अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, जुलाई माह में ई-ऑक्शन के तहत आवंटित कोयले को नोटिफाइड कीमत से औसतन 41% अधिक (प्रीमियम) मूल्य प्राप्त हुआ। साथ ही, कुल उपलब्ध कराई गई मात्रा के मुकाबले लगभग 33% कोयले का आवंटन हुआ।

इसे भी पढ़ें: SECL में यूनियन राजनीति बदलेगी! अब एक कर्मचारी से सिर्फ एक यूनियन का ही शुल्क कटेगा

कंपनी के अनुसार, जुलाई में विभिन्न सहायक कंपनियों ने कुल 251.85 लाख टन कोयला ई-नीलामी के लिए उपलब्ध कराया था, जिसमें से लगभग 83.95 लाख टन का आवंटन हुआ। मजबूत प्रीमियम यह संकेत देता है कि गैर-विनियमित (Non-Regulated) क्षेत्र और स्पॉट मार्केट में कोयले की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है।

इस दौरान Northern Coalfields Limited (NCL) का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा। कंपनी ने ई-नीलामी में 100% आवंटन दर्ज किया और उसे नोटिफाइड कीमत से लगभग 162% प्रीमियम प्राप्त हुआ, जो सभी सहायक कंपनियों में सबसे अधिक रहा।

Advertisement

वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल–जुलाई) की संचयी अवधि में भी Coal India का प्रदर्शन मजबूत रहा। इस दौरान कंपनी ने 1,081 लाख टन कोयला ई-ऑक्शन के लिए उपलब्ध कराया, जिसमें से 394.64 लाख टन का आवंटन हुआ। कुल आवंटन दर 37% रही और औसत प्रीमियम 43% दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII से पहले बड़ा खुलासा, Apex JCC मिनट्स में सामने आई CIL प्रबंधन और यूनियनों की असली बहस

विशेषज्ञों का मानना है कि ई-ऑक्शन में लगातार ऊंचा प्रीमियम Coal India की मजबूत बाजार स्थिति, बेहतर मूल्य प्राप्ति और गैर-विनियमित क्षेत्रों से बनी हुई मांग का संकेत है। इससे कंपनी की राजस्व प्राप्ति और लाभप्रदता को भी मजबूती मिल सकती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट