Saturday, May 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला खदानों को पर्यटन के लिए खोला जा रहा, धनबाद से 5...

कोयला खदानों को पर्यटन के लिए खोला जा रहा, धनबाद से 5 अगस्त को होने जा रही है शुरुआत

यह पहली बार होगा जब आम जनता को कोयला खदानों के अंदर जाकर खनन की असल प्रक्रिया को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा।

file photo
Advertisement

देश में पहली बार कोयला खदानों को पर्यटन के लिए खोला जा रहा है। इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत झारखंड के धनबाद ज़िले से 5 अगस्त, 2025 को होने जा रही है।

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) द्वारा शुरू की जा रही इस पहल के तहत पर्यटक अब झरिया की भूमिगत खदान और भूली की ओपनकास्ट माइंस का दौरा कर सकेंगे। यह पहली बार होगा जब आम जनता को कोयला खदानों के अंदर जाकर खनन की असल प्रक्रिया को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा।

₹2500 से ₹2800 में करें “MINE TOUR”

इस योजना के अंतर्गत पर्यटकों के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक टूर के दौरान उन्हें हेलमेट, जैकेट और मास्क दिए जाएंगे, और प्रशिक्षित गाइड खदान के भीतर की जानकारी देंगे। इस रोमांचक और ज्ञानवर्धक टूर की कीमत ₹2500 से ₹2800 के बीच रखी गई है, जिसमें दो से तीन घंटे तक का खदान भ्रमण शामिल होगा। टूरिस्टों के लिए विशेष AC बस, ब्रेकफास्ट और डिजिटल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

Advertisement

MINE TOURISM सिर्फ रोमांच नहीं अर्थव्यवस्था को भी देगी बढ़ावा

‘माइन टूरिज्म’ केवल एक रोमांचकारी अनुभव ही नहीं, बल्कि आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी पहल है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं छात्र और शोधकर्ता खनन तकनीक और सुरक्षा उपायों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे। इसके अलावा, यह पर्यटन मॉडल झारखंड को देश के नक्शे पर एक अनोखे पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा। प्रशासन का मानना है कि इस योजना से न केवल राज्य की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि कोयला खनन क्षेत्र की पारदर्शिता और सामाजिक स्वीकार्यता में भी सुधार होगा।

source : city live

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: