Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्री जोशी ने वाराणसी में की NCL के कामकाज की समीक्षा

कोयला मंत्री जोशी ने वाराणसी में की NCL के कामकाज की समीक्षा

कोयला मंत्री ने बैठक के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में 133 MT कोयला उत्पादन करने के लक्ष्य को समय से हासिल करने पर जोर दिया।

Advertisement

वाराणसी, 30 मई। मंगलवार को केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वाराणसी में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के कामकाज समीक्षा की।

यहां बताना होगा कि NCL भारत के कोयला उत्पादन में 14.7% और घरेलू बिजली उत्पादन में 10% का योगदान देती है। कोयला मंत्री ने बैठक के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में 133 MT कोयला उत्पादन करने के लक्ष्य को समय से हासिल करने पर जोर दिया।

श्री जोशी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हो रही है कि Northern Coalfields Limited ने चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक कोयला उत्पादन का 105% और कोल ऑफ-टेक का 102% लक्ष्य हासिल किया है। कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कंपनी को चालू वित्तीय वर्ष में अपने सभी वार्षिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पहले एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह ने कंपनी के क्रियाकलापों की जानकारी दी। बैठक में सीएमडी के अलावा कंपनी के निदेशकगण भी मौजूद थे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट