Friday, July 10, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्री रेड्डी एसईसीएल गेवरा पहुंचे, विश्व की दूसरी बड़ी माइंस का...

कोयला मंत्री रेड्डी एसईसीएल गेवरा पहुंचे, विश्व की दूसरी बड़ी माइंस का कर रहे अवलोकन

कोयला मंत्री 3.30 बजे तक गेवरा माइंस का अवलोकन करेंगे। साढ़े तीन से सवा चार बजे तक एसईसीएल के कामकाज की समीक्षा बैठक लेंगे।

Advertisement

कोरबा, 10 अप्रेल। गुरुवार की सुबह कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी (Coal Minister G Kishan Reddy) एसईसीएल गेवरा (SECL Gevra) पहुंचे। यहां पर सीआईएसएफ ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद श्री रेड्डी गेवरा खदान के अवलोकन के लिए रवाना हो गए।

इसके पहले हेलीपेड पर एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन एवं अन्य अधिकारियों ने कोयला मंत्री की अगवानी की।

Advertisement

प्रोटोकाल के अनुसार कोयला मंत्री 3.30 बजे तक गेवरा माइंस का अवलोकन करेंगे। साढ़े तीन से सवा चार बजे तक एसईसीएल के कामकाज की समीक्षा बैठक लेंगे। जी. किशन रेड्डी 4.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवानगी लेंगे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट