Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल सेक्रेटरी अमृतलाल मीणा ने बताया कोयला और बिजली उत्पादन का पूरा...

कोल सेक्रेटरी अमृतलाल मीणा ने बताया कोयला और बिजली उत्पादन का पूरा प्लान

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीणा ने के साथ बातचीत में बताया कि साल 2030 तक कोयला प्रोडक्शन में भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा।

Advertisement

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीणा (Coal Secretary Amritlal Meena) ने बताया कि साल 2030 तक कोयला प्रोडक्शन में भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे चलकर सिर्फ हाई ग्रेड कोकिंग कोल इंपोर्ट की ही जरूरत होगी।

अमृतलाल मीणा ने जानकारी दी कि 2023-24 में 1012 मिलियन टन कोयला प्रोडक्शन का लक्ष्य है। पिछले साल कुल 893 मिलियन टन कोयला का उत्पादन हुआ था। कोल इंडिया में कोयले का उत्पादन पिछले 9 महीने में 11 फीसदी ज्यादा है। साल 2030 तक करीब 1.5 बिलियन टन कोयले की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जिस ग्रेड का कोयला मौजूद है, उस मामले हम 2030 तक आत्मनिर्भर हो जाएंगे। मौजूदा समय में कैप्टिव ओर कमर्शियल माइंस से करीब 14 फीसदी प्रोडक्शन होता है। जबकि साल 2030 तक कुल कोयले का 20 फीसदी उत्पादन कैप्टिव ओर कमर्शियल कोल माइंस से होगा। 2030 तक सरकारी कंपनियों कुल कोयले का 80 फीसदी तक प्रोडक्शन कर सकेंगी।

सोलर और हाइड्रो पावर 

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीणा ने जानकारी दी कि अब कोल इंडिया सोलर और हाइड्रो पावर भी बनाएगी। कोल सचिव ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी के लिए कोल इंडिया में अलग से डिपार्टमेंट बना है। अगले तीन साल में नेट जीरो एमिशन का टारगेट रखा गया है।

Advertisement

रिन्यूएबल एनर्जी 

डीकोल्ड लैंड इस्तेमाल के लिए सरकार ने 2022 में पॉलिसी बनाई थी। कोयला निकालने के बाद खाली जमीन पर बिजली बनेगी। ऊंची जमीन पर सोलर प्लांट लगाने की योजना है। पानी वाली जमीन पर पंप स्टोरेज के जरिए हाइड्रो प्लांट की योजना है। हाइड्रो प्लांट के लिए पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए 20 साइट की पहचान की गई है। निवेली लिग्नाइट के पास 1600 मेगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी जेनरेशन क्षमता है। कोल इंडिया भी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ रही है। कोल सेक्टर की सरकारी कंपनी को 5000 मेगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता बनानी है।

source : CNBC Awaaz

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: