कमर्शियल माइनिंग : 88 कोयला खानों में 20 के लिए मिलीं 53 बोलियां, बालको- वेदांता- नालको- जिंदल जैसी कंपनियां दौड़ में

20 कोयला खदानों के लिए कुल 53 बोलियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 पूरी तरह से खोजी गई खदानें हैं और 4 आंशिक रूप से खोजी गई खदानें हैं।

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर। कोयला मंत्रालय द्वारा तीसरे ट्रेंच के तहत 12 अक्टूबर, 2021 को कोयले की बिक्री के लिए 88 खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई थी। तकनीकी बोली जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, थी। बुधवार, 15 दिसंबर को बोलीदाताओं की उपस्थिति में ऑनलाइन और ऑफलाइन बोली दस्तावेज खोले गए।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्री ने संसद को निजी कंपनियों की खानों में कोयला उत्पादन लागत को बताने से किया इनकार

ऑनलाइन बोलियों को डिक्रिप्ट किया गया और बोलीदाताओं की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला गया। इसके बाद, ऑफलाइन बोली दस्तावेजों वाले सीलबंद लिफाफे भी बोलीदाताओं की उपस्थिति में खोले गए। पूरी प्रक्रिया बोलीदाताओं के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई थी।

20 कोयला खदानों के लिए कुल 53 बोलियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 पूरी तरह से खोजी गई खदानें हैं और 4 आंशिक रूप से खोजी गई खदानें हैं। इनमें से 2 खदानें कोकिंग कोल खदानें हैं और शेष 18 खदानें गैर-कोकिंग कोयला खान है। 10 कोयला खदानों के लिए दो या दो से अधिक बोलियां प्राप्त हुई हैं।

इसे भी पढ़ें : सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड ने रायगढ़ जिले में स्थित गारे पालमा IV/7 कोल ब्लॉक में वाणिज्यिक खनन कार्य किया शुरू

बोलियों का मूल्यांकन एक बहु-विषयक तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा और तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं को 07 जनवरी, 2022 से एमएसटीसी पोर्टल पर आयोजित होने वाली इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

प्राप्त बोलियों की खान-वार सूची इस प्रकार है :

  1. Ashok Karkatta Central – 1
  2. Bankhui – 3
  3. Barra – 1
  4. Basantpur – 1
  5. Bijahan – 5

6-7. Brinda &Sasai – 2

  1. Garampani – 4
  2. Jaganathpur A – 1
  3. Kasta (East) – 1
  4. Koilajan – 3
  5. Koyagudem Block-III – 1
  6. Maiki North – 1
  7. Majra – 3
  8. MarkiBarka – 1
  9. Meenakshi – 4
  10. NamchikNamphuk – 12
  11. Parbatpur Central – 1
  12. Thesgora-B/ Rudrapuri – 1
  13. Utkal C – 7

इन कंपनियों ने जमा की बोलियां :

  1. Chennai Radha Engineering Works Pvt Ltd – 1
  2. The Singareni Collieries Company Pvt Ltd – 1
  3. Yazdani Steel and Power Limited – 1
  4. TANGEDCO – 2
  5. BALCO 1
  6. Gangaramchak Mining Pvt Ltd – 1
  7. Hindalco Industries Limited – 3
  8. Mahanadi Mines & Minerals Pvt Ltd – 3
  9. Jindal Power Limited – 2
  10. Vedanta Limited – 2
  11. Trident Chemphar Limited – 1
  12. Agrestal Energy Pvt Ltd – 1
  13. Dalmia Cement (Bharat) Limited – 2
  14. Assam Mineral Development Corporation Limited – 3
  15. Shree Salasar Industries Pvt Ltd – 1
  16. Coal Pulz Pvt Ltd – 3
  17. Mahalaxmi Continental Ltd – 3
  18. Kalinga Infra Projects Limited – 1
  19. Jitusol Developers Pvt Ltd – 1
  20. Auro Coal Private Limited – 2
  21. Maiki South Mining Pvt Ltd – 1
  22. BS Ispat Limited – 1
  23. Sunflag Iron & Steel Co. Ltd – 1
  24. Amaltas Aviation Services Pvt Ltd – 2
  25. Balaji Marble and Tiles Pvt Ltd – 1
  26. Anupam Nirman Pvt Ltd – 1
  27. Platinum Alloys Pvt Ltd – 1
  28. Apra Builders & Promoters Pvt Ltd – 1
  29. The Metallic Alloys – 1
  30. Arora’s JK Natural Marbles Ltd – 1
  31. ABCI Infrastructure Pvt Ltd – 1
  32. Nalwa Steel & Power Ltd – 1
  33. Calcom Cement India Limited – 1
  34. JSW – 1
  35. NALCO – 1
  36. OPG Power Generation Pvt Ltd – 1
  37. Jindal Steel & Power Limited – 1

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing