Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर एनटीपीसी सीपत में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

एनटीपीसी सीपत में मनाया गया ‘संविधान दिवस’

संस्कृति क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख द्वारा सभी प्रतिभागियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

Advertisement

बिलासपुर, 26 नवम्बर। रविवार को एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) में ‘संविधान दिवस’ बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य बीबीपीएस, कर्मचारीगण, यूनियन, एक्सिकिटिव एसोसिएशन एवं अजाजजा कर्मचारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आरंभ डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पण कर हुआ। उज्जवलनगर परिसर में एक संविधान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इसी क्रम में संस्कृति क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख द्वारा सभी प्रतिभागियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होने अपने उद्बोधन में संविधान दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए सभी को संविधान सम्मत उद्देशिका को अपने जीवन में उतारने और उसके अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर यूनियन, एसोसिएशन के प्रतिनिधि पदाधिकारियों ने भी संविधान दिवस के इतिहास, महत्‍व और वर्तमान में प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा संविधान दिवस 2023 के अवसर पर अजाजजा कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: