रायपुर, 8 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 160 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से इंजीनियरिंग स्नातक, सामान्य स्नातक तथा डिप्लोमा धारकों को विद्युत क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती Apprentices Act, 1961 एवं समय-समय पर किए गए संशोधनों के तहत की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कंपनी में स्थायी नियुक्ति का कोई दावा या अधिकार नहीं होगा।
भर्ती के तहत कुल 160 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें :
Graduate Apprentice
- Electrical / EEE Engineering – 50 पद
- Mechanical Engineering – 20 पद
- General Stream Graduate (B.Sc., BBA, B.Com) – 20 पद
Diploma Apprentice
- Electrical / EEE Engineering – 50 पद
- Mechanical Engineering – 20 पद
मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंड
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- Graduate Apprentice – ₹12,300 प्रतिमाह
- Diploma Apprentice – ₹10,900 प्रतिमाह
मेरिट के आधार पर होगा चयन
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित डिग्री अथवा डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।
NATS रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए National Apprenticeship Training Scheme (NATS) पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। आवेदन पत्र के साथ NATS Registration Number और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा।
24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र डाक अथवा कार्यालय में स्वयं जमा कर सकते हैं। आवेदन कार्यपालक निदेशक (प्रशिक्षण-अनुसंधान एवं विकास), CSPDCL, कोटा रोड, गुढ़ियारी, रायपुर – 492009 के पते पर भेजना होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण शर्तें
- केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन के पात्र होंगे।
- प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष होगी।
- पूर्व में एक वर्ष या उससे अधिक अप्रेंटिस प्रशिक्षण कर चुके अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।
- प्रशिक्षण के दौरान हॉस्टल एवं वाहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
- आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा NATS रजिस्ट्रेशन की प्रति संलग्न करनी होगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









