Advertisement

धनबाद : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के पूर्व CMD समीरन दत्ता की मुश्किलें सेवानिवृत्ति के बाद और बढ़ती नजर आ रही हैं। ठेका-पट्टा और भारी मशीनों की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर उनके खिलाफ जांच तेज कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच टीम धनबाद पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में विशेषज्ञ जांच दल के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

पूर्व सीएमडी समीरन दत्ता के ग्रेच्युटी भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। जब तक उन्हें जांच में क्लीन चिट नहीं मिल जाती, तब तक न तो ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान होगा और न ही कंट्रीब्यूटरी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल स्कीम (CPRMS) कार्ड जारी किया जाएगा। जांच के दायरे में बीसीसीएल के कई अन्य अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनियों के साथ हुए टेंडर-टेंडर के खेल की भी गहन जांच चल रही है। आरोप है कि एनआईटी और टेंडर दस्तावेज में अनुबंध मूल्य में अधिकतम 30 प्रतिशत तक विचलन की अनुमति थी, लेकिन जांच में सामने आया कि पहले ही विचलन में इस सीमा को पार कर लिया गया। इस मामले में पूर्व में कई अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था और कुछ पर चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

Advertisement

समीरन दत्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद बीसीसीएल के तत्कालीन डायरेक्टर (टेक्निकल) मनोज कुमार अग्रवाल को कंपनी का नया सीएमडी नियुक्त किया गया है।

source :  city live

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement