Friday, August 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल डी सुनील कुमार ने किया SECL के निदेशक वित्त का पदभार ग्रहण

डी सुनील कुमार ने किया SECL के निदेशक वित्त का पदभार ग्रहण

एसईसीएल आने से पहले वे एनसीएल में महाप्रबन्धक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे।

Advertisement

एसईसीएल के नवनियुक्त निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार (D Sunil Kumar) ने 25 जुलाई, 2024 को पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं निदेशकगणों ने हार्दिक स्वागत करते हुए बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

कोयला उद्योग में लगभग 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री कुमार ने आचार्या नागार्जुन विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से बीकॉम एवं आंध्र विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की है।

कोयला उद्योग में वित्त प्रबंधन के क्षेत्र में उन्हें मुख्यालय तथा क्षेत्रीय स्तर पर काम करने का व्यापक अनुभव है तथा वे कॉस्ट कंट्रोल के माध्यम से लाभप्रदता बढ़ाने के कौशल के लिए जाने जाते हैं।

एसईसीएल आने से पहले वे एनसीएल में महाप्रबन्धक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट