Monday, September 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन धनबाद पहुंचे कोयला मंत्री से 20 लाख रुपए ग्रुच्युटी भुगतान की मांग

धनबाद पहुंचे कोयला मंत्री से 20 लाख रुपए ग्रुच्युटी भुगतान की मांग

कोयला मंत्री ने सेवानिवृत्त श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा के लिए प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली आने को आमंत्रित किया।

Advertisement

धनबाद, 25 जुलाई। गुरुवार को धनबाद पहुंचे केन्द्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी (Coal Minister G Kishan Reddy) से कोयला कामगारों को 20 लाख रुपए ग्रुच्युटी की मांग की गई।

कोयला खदान मजदूर संघ नागपुर के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को इस संदर्भ मेंं ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कोयला उद्योग से सेवानिवृत्त श्रमिकों के ग्रेच्युटी भुगतान में हुई गड़बड़ी को सुधार किया जाए।

01 जनवरी, 2017 से कोयला मजदूरों को भी ग्रेच्युटी की अधिकतम राशि 20 लाख रुपए भुगतान किए जाने की मांग की गई है।

कोयला मंत्री ने सेवानिवृत्त श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा के लिए प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली आने को आमंत्रित किया।

Advertisement

प्रतिनिधि मंडल में महेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेंद्र कुमार राय, बिंदेश्वरी प्रसाद, शंभू विश्वकर्मा, रमेश बल्लेबार, शंकर प्रसाद कुंडू, चिमन कुमार तथा अशोक कुमार सिंहा शामिल थे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट