दीपिका कुमारी ने पेरिस में आयोजित तीसरे चरण की विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के बाद आज जारी नवीनतम
विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। दीपिका ने व्यक्तिगत महिला रिकर्व स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

इस कामयाबी के बाद दीपिका ने आज ट्विटर पर मन की बात के 78वें एपिसोड में उनकी सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया। दीपिका ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने मन की बात कार्यक्रम में दीपिका और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख किया था। दीपिका तोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला तीरंदाज हैं।

दीपिका की उपलब्धि पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने विश्व कप तीरंदाजी में पदक जीतने वाले सभी तीरंदाजों को बधाई दी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing