Advertisement

कोरबा, 17 सितम्बर। एनटीपीसी, कोरबा स्टेशन के अंतगर्त संचालित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) सीबीएसई के नियम कायदों की अनदेखी कर रहा है। जरूरी जानकारियां छुपाने का काम किया जा रहा है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के निर्देश के अनुसार सम्बद्ध विद्यालयों को मेंडेटरी पब्लिक डिस्क्लोजर पेज के माध्यम से जरूरी जानकारियां सार्वजनिक करनी होती है। दस्तावेजों के साथ इसे पब्लिक डोमेन में लाना होता है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एनटीपीसी का दिल्ली पब्लिक स्कूल संचालित है। स्कूल पर पूरा नियंत्रण एनटीपीसी, कोरबा प्रबंधन का है। डीपीएस, एनटीपीसी कोरबा द्वारा सीबीएसई के नियम कायदों की अनदेखी की जा रही है।

मेंडेटरी पब्लिक डिस्क्लोजर (Mandatory Public Disclosure) के पेज पर जरूरी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं। इसके तहत विद्यालय की जनरल इंफॉर्मेशन, सम्बद्धता, पंजीयन, राज्य सरकार एवं जिला शिक्षा कार्यालय की एनओसी, भवन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, सेनीटेशन इत्यादि की जानकारी दस्तावेज के साथ अपलोड करनी होती है। साथ ही फीस, रिजल्ट, स्टॉफ, कमेटी और विद्यालय के इन्फ्रास्ट्रक्चर का पूरा विवरण दर्शाना होता है।

Advertisement

डीपीएस, एनटीपीसी कोरबा द्वारा जरूरी जानकारियों सार्वजनिक नहीं कर इसे छुपाने का काम किया जा रहा है। एनटीपीसी, कोरबा प्रबंधन ने भी इस संदर्भ में चुप्पी साध रखी है।

मेंडेटरी पब्लिक डिस्क्लोजर को लेकर स्कूल एवं एनटीपीसी प्रबंधन को एक माह पूर्व ईमेल के माध्यम से अधिकृत वक्तव्य मांगा गया, था लेकिन कोई रिस्पांस नहीं दिया गया।

Mandatory Public Disclosure page does not display required information

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement