Wednesday, June 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ECL के सीएमडी एपी पंडा का कार्यकाल खत्म, किया गया सम्मान

ECL के सीएमडी एपी पंडा का कार्यकाल खत्म, किया गया सम्मान

एक फरवरी, 2022 को ईंस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया था और 27 दिसम्बर, 2023 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।

Advertisement

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध-निदेशक (CMD)  एपी पंडा के कार्यकाल के समापन के अवसर पर उनका सम्मान किया गया।

श्री पंडा ने एक फरवरी, 2022 को ईंस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया था और 27 दिसम्बर, 2023 तक अपनी सेवाएं प्रदान की।

सम्मान समारोह के दौरान कहा गया कि श्री पंडा का सेवा काल ईसीएल का स्वर्णिम समय था। ईसीएल एक विषम दौर से गुजर रहा था, परंतु उनके कुशल नेतृत्व, अदम्य इच्छाशक्ति, सशक्त वित्तीय प्रबंधन, अद्वितीय कार्य कौशल एवं अद्भुत निर्णय क्षमता ने आज ईसीए. को उस मुकाम पर खड़ा कर दिया है, जो आनेवाले समय में इसे कोल इण्डिया की एक सिरमौर कम्पनी होने का सुफल अवश्य प्रदान करेगा।

सम्मान समारोह में निदेशक (वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुती स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना नीलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि राय एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा सहित अन्य की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: