शिवकुमार यादव को बधाई देते हुए

शनिवार को एचएमएच से सम्बद्ध कोयला श्रमिक सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव वर्चुअल माध्यम से हुआ।

184 डेलीगेट्स ने निर्विरोध रूप से शिवकुमार यादव को केंद्रीय अध्यक्ष एवं फ्रांसिस दारा को केंद्रीय महामंत्री चुना।

इसके अलावा उमरेड क्षेत्र के युवा नेता दीपू पिल्लै को सर्वसम्मति से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा अशोक नामदेव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

सैय्यद सरफराज़ एवं राजेश सूर्यवंशी को उपाध्यक्ष एवं दीपक जायसवाल का कोषाध्यक्ष पद हेतु चयन किया गया।

केंद्रीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों सचिव, सहसचिव, संगठन सचिव एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए भी निर्विरोध चुनाव हुआ।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing