Advertisement

कोरबा जिले के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (DSPM) में आपात स्थिति से – निपटने के लिए इमरजेेंसी रिस्पांस ड्रिल किया गया, जिसमें कोरबा जिले के उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सह कारखाना निरीक्षक विजय सिंह पोटाई के मार्गदर्शन में जिले के अन्य संयंत्रों से संरक्षा एवं अग्निशमन अधिकारियों की उपस्थिति में यह अभ्यास कार्य संपन्न हुआ।

DSPM TPS में 250-250KL Capacity के 02 diesel Storage tanks हैं, तथा 1000&1000 KL capacity के 02 furnace oil Storage tank हैं। चूंकि यह भण्डारण क्षेत्र अत्यंत ज्वलंतशील पदार्थों की श्रेणी में आता है, अतः यहां किसी भी दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। अतः इस क्षेत्र मे संभावित अग्नि दुर्घटना होने पर हानि से बचने के लिए छद्म अभ्यास किया गया।

इमरजेंसी रिस्पांस ड्रिल के तहत संयंत्र के अग्निशमन, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के संयुक्त गतिविधियों द्वारा अग्नि दुर्घटना नियंत्रण कार्य का अभ्यास किया गया। ’’परस्पर सहायता योजना के तहत अन्य संयंत्रो के द्वारा भी ड्रिल में भाग लिया गया तथा पर्यवेक्षक के रूप में ड्रिल में संशोधन एवं उन्नयन से संबंधित सुझाव दिए गए। तथा समस्त संयंत्रो के द्वारा संकल्प लिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में परस्पर सहयोग के साथ कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सह कारखाना निरीक्षक श्री विजय सिंह पोटाई द्वारा बताया गया की कोरबा जिले में पदस्थापना के साथ ही उनका संकल्प है कि जिले में सभी संयंत्र दुर्घटना मुक्त कार्य करें। जिले के सभी संयंत्र आपस में मिलकर नवीनतम एवं उच्च कोटि केैं Safety Practices एवं Safety Culture आपस मे साझा करें तथा परस्पर विकास एवं सुरक्षित रहने की भावना से कार्य करें।

Advertisement

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के कारखाना अधिभोगी श्री संजीव कंसल ने कहा कि हमारे संयंत्र का निरंतर प्रयास होता है कि संरक्षा एवं स्वास्थ्य के संपूर्ण मानकों का परिपालन करें एवं DSPM Plant “Zero” accident के लक्ष्य की ओर ही हमेशा अग्रसर हो।

कारखाना प्रबंधक सुनील सरना ने कहा कि संयंत्र में समस्त कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया जाता है कि सारे सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाए। संयंत्र में समय- समय पर विभिन्न संरक्षा प्रशिक्षणो एवं संरक्षा सप्ताह आदि के आयोजन कर निरंतर कर्मियो को संरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाता है।

इस अभ्यास ड्रिल में हसदेव ताप विद्युत गृह, दर्री, कोरबा पश्चिम,एन.टी.पी.सी., जमनीपाली, कोरबा, आई.ओ.सी.एल., पी.ओ.एल. एवं एल.पी.जी. संयंत्र गोपालपुर, आई.ओ.सी.एल., विस्फोटक संयंत्र कुसमुण्डा, कोरबा पावर लिमिटेड, उरगा, बाल्को कोरबा से संरक्षा एवं अग्निशमन अधिकारियों ने भाग लिया।

DSPM से मुख्य अभियंता सह कारखाना अधिभोगी संजीव कंसल, अति. मुख्य अभियंता (संचा. एवं संधा.) सह कारखाना प्रबंधक सुनील सरना, अति. मुख्य अभियंता (संरक्षा एवं वै. अनु.) श्रीमती राजेश्वरी रावत, अति. मुख्य अभियंता (ईधन प्रबंधन) एल. एन. सूर्यवंशी, वरि. मुख्य रासायनज्ञ श्रीमती मालती जोशी, अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) आर. पी. टण्डन, अधीक्षण अभियंता (वै. अनु.) जी. पी. भगत, वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार, मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार भगत, संरक्षा अधिकारी सुमन सोमानी, संरक्षा अधिकारी श्रीमती माया सिंह, सहायक अभियंता अग्निशमन प्रकाश देवांगन, सुरक्षा अधिकारी आर. के. चैरे, उप अग्निशमन अधिकारी आर. एस. परस्ते, सुरक्षा निरीक्षक के. के. निषाद, लीडींग फायर मेन श्री संतोष शुक्ला, कार्यालयीन सहायक विनय कुमार नेताम इस माकड्रिल में उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement