कोरबा, 01 जुलाई 2026 : हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) कोरबा पश्चिम से माह जून में वरिष्ठ पर्यवेक्षक लक्ष्मी प्रसाद साहू, विदेशी राम पटेल, तेरस राम धीवर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक नंदकिशोर श्रीवास, गीताम्बर सिंह चंद्रा, भृत्य सुशीला बाई कंवर और संयंत्र सहायक श्रेणी दो विमल चंद देवांगन सेवानिवृत्त हो गए।
सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एमके. गुप्ता ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री गुप्ता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, आरके. पांडे, पीके जोशी, एसके. नायर, एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने 27 से 41 वर्षों के दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









