Thursday, October 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL की नई खदान रामपुर- बटुरा से उत्खनन हुआ शुरू, सालाना 2...

SECL की नई खदान रामपुर- बटुरा से उत्खनन हुआ शुरू, सालाना 2 MT का होगा उत्पादन

यहां बताना होगा कि रामपुर- बटुरा खदान से सालाना दो मिलियन टन कोयला उत्पादन होगा।

Advertisement

बिलासपुर, 18 मार्च। शुक्रवार से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की नई ओपनकास्ट माइंस रामपुर- बटुरा से कोयला खनन शुरू हो गया। खदान अनूपपुर तहसील के अंतर्गत एसईसीएल के सोहागपुर क्षेत्र के अधीन स्थित है।

खदान से विधिवत खनन के शुभारंभ अवसर पर सोहागपुर एरिया के महाप्रबंधक एसएम कृष्णा सहित उपक्षेत्रीय प्रबंधक तथा एमएस सहाय, श्रमिक संगठन से द्वारिका मिश्रा, राजेश शर्मा, शिव नारायण मिश्रा, ढोलू कंपनी के प्रबंधक प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

यहां बताना होगा कि रामपुर- बटुरा खदान से सालाना दो मिलियन टन कोयला उत्पादन होगा। यह खदान 942. 873 हेक्टयर क्षेत्र में फैली हुई है। यहां 33.44 मिलियन टन कोयला भंडारित है। रामपुर- बटुरा खदान के शुरू होने से एसईसीएल के उत्पादन क्षमता में इज़ाफ़ा होगा।

Advertisement
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान