वित्‍त मंत्रालय ने स्‍वीटजरलैंड में भारतीयों के कथित काले धन से संबंधित मीडिया की खबरों का खंडन किया है। मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि स्‍वीटजरलैंड के बैंकों में भारतीय नागरिकों का धन 2020 के आखिर में बीस हजार सात सौ करोड़ रूपये से अधिक हो गया है जो 2019 के आखिर में छह हजार छह सौ पच्‍चीस करोड़ रूपये था।

इसे भी पढ़ें: यादें शेष: उड़न सिख मिलखा सिंह ने रोम ओलिंपिक जाने से पहले दुनिया भर में 80 दौड़ों में भाग लिया था और इनमें 77 दौड़ें जीतीं थीं, जानें जीवनी

स्‍वीटजरलैंड के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बैंकों में जमा राशि के बारे में भारत सरकार को जानकारी उपलब्‍ध करायें। भारत और स्‍वीटजरलैंड ने कर के मामलों में आपसी प्रशासनिक सहयोग पर बहुपक्षीय संधि पर हस्‍ताक्षर कर रखे हैं। दोनों देशों ने बहुपक्षीय सक्षम प्राधिकार समझौते पर भी हस्‍ताक्षर कर रखे हैं। इस समझौते के आधार पर दोनों देशों के बीच वित्‍तीय खातों की जानकारी के आदान-प्रदान के लिए 2018 से ही एक प्रणाली सक्रिय है।

इसे भी पढ़ें: स्विस बैंक में भारतीयों का कालाधन तीन गुना बढ़ा, कांग्रेस ने कहा – ये है “मोदीनाॅमिक्स”

मंत्रालय ने कहा कि जमा राशि संबंधी आंकड़ों में वह राशि शामिल नहीं होती है जो किसी तीसरे देश की संस्‍था के नाम पर भारतीय या प्रवासी भारतीय स्‍वीटजरलैंड के बैंकों में जमा कराते हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing