Advertisement

कोरबा, 1 अप्रेल (Industrial Pucnh Desk) : वित्तीय वर्ष 2025- 26 में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को न केवल उत्पादन लक्ष्य से पिछड़ना पड़ा है बल्कि कंपनी 2024- 25 के उत्पादन के आंकड़े से भी पीछे रह गई है। 2025- 26 में सीआईएल ने 768.11 मिलियन टन (MT) उत्पादन दर्ज किया है।

कोल इंडिया लिमिटेड के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए 875 मिलियन टन का लक्ष्य था। इसके मुकबाले 768.11 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जा सका। यानी लक्ष्य से 106.89 मिलियन टन कम। कंपनी का उत्पादन 2024- 25 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। 2024- 25 में सीआईएल ने 781.06 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया था।

केवल NCL ने टारगेट किया पार

कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियों में केवल एनसीएल ने ही सालाना उत्पादन लक्ष्य को पार किया है। अन्य कंपनियां उत्पादन टारगेट से पीछे रहीं। इसमें बीसीसीएल, सीसीएल, एमसीएल, डब्ल्यूसीएल तो 2024- 25 के उत्पादन आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है।

Advertisement

देखें कंपनीवार लक्ष्य और उत्पादन (आंकड़े मिलियन टन में) :

  • बीसीसीएल (46.0) : 35.49
  • सीसीएल (110.0) : 82.2
  • ईसीएल (59.0) : 52.08
  • एमसीएल (239.0) : 218.31
  • एनसीएल (140.0) : 140.5
  • एसईसीएल (212.0) : 176.29
  • डब्ल्यूसीएल (69.0) : 63.03
  • सीआईएल (875.0) : 768.11

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement