Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल गारे पाल्मा- II कोल ब्लॉक : PCC अध्यक्ष बैज बोले- अवैध तरीके...

गारे पाल्मा- II कोल ब्लॉक : PCC अध्यक्ष बैज बोले- अवैध तरीके से हो रही पेड़ों की कटाई, विधानसभा में उठेगा मुद्दा

दीपक बैज ने कहा कि इस अवैध कटाई के लिए पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया गया है। न ग्राम सभा आयोजित की गई

प्रभावित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज
Advertisement

कोरबा, 27 जून। गारे पाल्मा सेक्टर- II कोल ब्लॉक (Gare Palma sector- II coal block) विकसित करने के लिए एमडीओ अदानी इंटरप्राइजेस द्वारा की जा रही पेड़ों की कटाई का जायजा लेने और प्रभावितों से मिलने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज रायगढ़ पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने तमनार महसील के गांव मुड़ागांव में प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से पेड़ों की कटाई और विरोध पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

दीपक बैज ने कहा कि इस अवैध कटाई के लिए पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया गया है। न ग्राम सभा आयोजित की गई, न पंचायत से अनुमति ली गई, न ही इन्हें कोई नोटिस भेजा गया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपका बैज ने कहा कि बंदूक की नोक पर कारपोरेट जगत को जल, जंगल और जमीन सौंपने का काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकारी भरी बारिश में 14 गांवों का उजाड़ रही है और हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है। बरसात के सीजन में पेड़ लगाए जाते हैं। यहां सरकार के संरक्षण में पेड़ों की कटाई की जा रही है। सरकार को इतनी जल्दबाजी क्यों है। केवल चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने कोल बेचने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सड़क से विधानसभा तक की लड़ाई लड़ी जाएगी। दीपक बैज के साथ उमेश पटेल, लालजीत राठिया सहित अन्य विधायक एवं क्षेत्र के कांग्रेस नेता साथ रहे।

यह है मामला

Advertisement

गारे पाल्मा सेक्टर- II कोल ब्लॉक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार तहसील में स्थित है। महाराष्ट्र स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी (Mahagenco) को कोल ब्लॉक आबंटित है, लेकिन कंपनी ने अदानी इंटरप्राइजेस (Adani Enterprises Limited) को माइन डेवलपर और ऑपरेटर (MDO)  नियुक्त कोल ब्लॉक सौंपा है। यानी अदानी इंटरप्राइजेस द्वारा इस कोल ब्लॉक को विकसित करने के साथ ही इसका संचालन किया जाएगा। गारे पाल्मा सेक्टर- 2 कोल ब्लॉक का क्षेत्रफल 2583.487 हेक्टेयर है। इसमें 214.869 हेक्टेयर में जंगल है। खदान से 14 गांव प्रभावित हो रहे हैं। अदानी ने खदान को विकसित करने हरे भरे वृक्षों की कटाई शुरू की है। ग्राम पंचायत सराईटोला के आश्रित ग्राम मुडागांव में स्थित पेड़ों को काटा जा रहा है। बताया गया है 1500 पेड़ों को काटा जाएगा। ग्रामीणों ने पेड़ कटाई के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, लेकिन सुनवाई के पहले पुलिस की पहरेदारी में हरे भरे पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे 50 से अधिक ग्रामीण गिरफ्तार हुए हैं। प्रशासन ने कहा है कि पेड़ों की कटाई के लिए विधिवत अनुमति दी गई है।

1059.29 मिलियन टन है कोल रिजर्व

गारे पाल्मा सेक्टर- 2 कोल ब्लॉक में 1059.29 मिलियन टन (MT) कोल रिजर्व है। माइनिंग लीज एरिया 2583.487 हेक्टेयर है। खदान से सालाना 23.6 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जाएगा। इसमें 22 मिलियन टन ओपनकास्ट से तथा 1.6 मिलियन टन भूमिगत खदान से खनन उत्पादन होगा।

एनजीटी ने पर्यावरण मंजूरी रद्द की थी, केन्द्र सरकार ने दे दी

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जनवरी 2024 में गारे पाल्मा सेक्टर-2 कोयला खदान परियोजना के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) को दी गई पर्यावरण मंजूरी (ईसी) रद्द कर दी थी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कहा था कि सरकारी अधिकारियों ने परियोजना प्रस्तावक के साथ मिलीभगत करके बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए ‘सार्वजनिक’ बैठक में भाग लेने का प्रयास करने से रोका था। ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाया कि प्रभावित लोगों को गारे पेल्मा प्प् कोयला परियोजना के प्रभावों के बारे में ‘निष्पक्ष, निष्पक्ष, निष्पक्ष और वैध सार्वजनिक सुनवाई’ से वंचित किया गया था। अगर खदान आगे बढ़ती है तो 14 गांवों के हजारों आदिवासी लोगों के घर और आजीविका पर काफी असर पड़ेगा। बाद में मोदी सरकार ने अडानी द्वारा विकसित कोयला खदान को मंजूरी देने के लिए हस्तक्षेप किया और पर्यावरणीय मंजूरी को बहाल कर दिया गया। परियोजना की पुनर्मान्य पर्यावरणीय मंजूरी 13 अगस्त, 2024 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: