Friday, March 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल BCCL का अनुकंपा नियोजन शिविर 4.0, 127 लोगों को अनुकंपा आधार पर...

BCCL का अनुकंपा नियोजन शिविर 4.0, 127 लोगों को अनुकंपा आधार पर मिली नौकरी

BCCL सभी नए कर्मचारियों का अभिनंदन करता है और उनके साथ मिलकर कंपनी को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) द्वारा अनुकंपा नियोजन शिविर 4.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता BCCL CMD समीरन दत्ता ने की।

इस अवसर पर उनके साथ कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी – योजना एवं परियोजना) मनोज कुमार अग्रवाल, मौजूद रहे और लाभार्थियों को नियोजन पत्र प्रदान किए।

उल्लेखनीय है कि 27 जून 2025 को आयोजित इस नियोजन शिविर में BCCL ने 127 लोगों को अनुकंपा आधार पर नियोजन पत्र सौंपे।

इससे पूर्व नियोजन शिविर 1.0 में 50, नियोजन शिविर 2.0 में 100, नियोजन शिविर 3.0 में 122, विशेष नियोजन शिविर में 117 नियोजनों के साथ ही समय-समय पर अन्य नियोजन देते हुए इस वर्ष(2025) में अब तक कुल 349 अनुकंपा नियोजन दिये गये हैं।

Advertisement

BCCL सभी नए कर्मचारियों का अभिनंदन करता है और उनके साथ मिलकर कंपनी को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …