Advertisement

बिलासपुर, 2 दिसम्बर। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में महाप्रबंधक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन, उत्पादन, सुरक्षा, मानव संसाधन तथा रणनीतिक योजनाओं से जुड़े विविध विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत सीएमडी श्री हरीश दुहन द्वारा अभिमन्यु ई-पत्रिका के नवें अंक के विमोचन के साथ हुई। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास और मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

सीएमडी श्री हरीश दुहन ने अभिमन्यु ई-पत्रिका के आठवें अंक के बेस्ट आर्टिकल विजेता,श्री मृत्युंजय मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल ज्ञान-सृजन को बढ़ावा देते हैं बल्कि कंपनी के बौद्धिक और रचनात्मक वातावरण को भी समृद्ध करते हैं।

Advertisement

महाप्रबंधक समन्वय बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की तथा कंपनी के समग्र प्रदर्शन को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक के अंत मे एसईसीएल से सेवानिर्वित्त हुये कर्मी श्री उमेश चंद्र शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय महाप्रबंधक (हसदेव) और ले.कर्नल श्री अशोक कुमार, पूर्व महाप्रबंधक (सुरक्षा) को सम्मानित किया गया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement