गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021- ग्रुप बी के राज्यों में ‘सामाजिक कल्याण और विकास’ में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर

केंद्र सरकार ने आज सुशासन दिवस पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स जारी किया। जिसमें ग्रुप बी के राज्यों में 'सामाजिक कल्याण और विकास' में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर रहा।

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर 2021. केंद्र सरकार ने आज सुशासन दिवस पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स जारी किया। जिसमें ग्रुप बी के राज्यों में ‘सामाजिक कल्याण और विकास’ में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर रहा।

यह इंडेक्स राज्यों को सुशासन की कसौटी पर कसने के लिए जारी किया है, जिसमें समाज कल्याण और विकास के मापदंड पर छत्तीसगढ़ खरा उतरा है। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालों में योजनाओं के माध्यम से सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया गया है।

इन विकास कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी मिल रही है। यही वजह है कि सामाजिक कल्याण और विकास के मापदंडों में छत्तीसगढ़ ग्रुप बी के राज्यों में टॉप पर है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing