सऊदी अरब में पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस यात्रा में दुनियाभर से लगभग 20 लाख हज यात्री सऊदी अरब के मीना में एकत्रित हो रहे हैं।

इस यात्रा में कोरोना महामारी के तीन वर्ष बाद भारत से एक लाख 75 हजार से अधिक जायरीन भाग ले रहे हैं। जायरीन मीना में इकट्ठा होने के लिए पवित्र शहर मक्का से अपनी यात्रा शुरू कर दी है। वे तीन रातें बिताने के बाद कल सुबह तड़के हज के दिन की मुख्य नमाज अदा करने के लिए अराफात के मैदानों की ओर बढ़ेंगे।

इस वर्ष भारत से एक लाख 75 हजार से अधिक जायरीनों का कोटा हो चुका है। इनमें से एक लाख 40 हजार जायरीन हज कमिटी के माध्यम से, जबकि 35 हजार निजी संचालकों के माध्यम से सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। इस वर्ष चार हजार से अधिक महिलाएं जायरीन बिना मेहराम के हज यात्रा करेंगी।

  • Website Designing